फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर-घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता मरीजों को करेंगी चिह्नित

Fri, 11 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में शुक्रवार को दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय भटवलिया से अभियान की शुरुआत की। विद्यालय के छात्रों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर बुखार, खांसी, जुकाम, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करेंगी। सीएमओ ने कहा कि दस्तक अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।
इसके तहत जिले में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, मलेरिया, चिकनगुनिया, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण वाले मरीजों सहित कुपोषित बच्चे की सूची तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 2840 आशा कार्यकर्ताओं की टीम हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर पोषाहार उपलब्ध कराएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें