फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि बैनामा के रुपये न देने पड़ें, इसलिए संजय की हत्या कर लटका दिया था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को पेड़ से लटका मिला था शव, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के रजला गांव निवासी संजय की हत्या कर गांव के ही बदमाशों ने पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में सजा काटकर आए अपराधी ने परिजनों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रजला गांव के बसडीला टोला निवासी संजय सिंह (35) का शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर बगीचे में पेड़ से लटका मिला था। इस पर गांव के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर घर के सदस्य पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गांव में चर्चा है कि संजय सिंह ने करीब एक माह पहले एक कट्ठा जमीन भी बेचा था। मंगलवार को इस मामले में संजय सिंह की भाभी ऊषा ने कोतवाली पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इसी गांव के बुटवल, उसके बेटे अभिमन्यु, घनश्याम व रिश्तेदार राकेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 7 मई को बुटवल ने संजय से एक कट्ठा जमीन लिखाई। पुलिस ने जब बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि महज दस हजार रुपये दिया गया था। वह रुपये के लिए दबाव बना रहा था। इसी को लेकर शनिवार रात संजय को धोखे से बुलाकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिए थे। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बसपा नेता की हत्या में हुई थी बुटवल को सजा
देवरिया। बसपा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके राजेश सिंह की हत्या 2001 में कतरारी चौराहे के पास गोली मारकर हो गई थी। इस मामले में बसडीला निवासी बुटवल और उसका भाई बिल्लर नामजद हुए थे। दोनों को इस मामले में दस वर्ष की सजा हुई थी। सजा काटने के बाद यह छूट कर कुछ वर्ष पहले आया था। एक बार फिर बुटवल ने गांव के ही हत्या संजय सिंह की हत्या का आरोपी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें