फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आपत्तिजनक हालत में मिले डॉक्टर स्थानांतरण के बाद भी डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ के आदेश पर भारी है डॉक्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आपत्तिजनक हालत में मिले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी के डॉक्टर स्थानांतरण के बाद भी डटे हैं। सीएमओ के आदेश पर डॉक्टर भारी पड़ रहे हैं। वह स्थानांतरण आदेश के तीन दिन बाद भी अपने पुराने तैनाती स्थल पर ही हैं।
विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 11 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में तैनात डॉक्टर का स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुंदू में कर दिया। आदेश दिया कि सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक जार्च हस्तगत कर तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लें। इस आदेश के क्रम में खुखुंदू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुनील कुमार की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में की गई है। वह कार्यभार ग्रहण कर लें, लेकिन आदेश के तीन दिन बाद भी अभी तक दोनों डॉक्टर अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किए हैं। सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा ने बताया कि चार्ज की प्रक्रिया बड़ी होती है। लेने-देने में समय लगना संभव है। इसके बाद भी यदि चार्ज में विलंब होता है तो इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें