फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने की अमृत सरोवर के निर्माण की जांच

विज्ञापन
बरहज के परसियां तिवारी में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य की जांच करते सीडीओ और अन्य। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सीडीओ ने की अमृत सरोवर के निर्माण की जांच
विज्ञापन

बरहज। मुख्य विकास अधिकारी जे रवींद्र कुमार शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत परसियां तिवारी गांव पहुंचे। सीडीओ ने अमृत सरोवर निर्माण कार्य की जांच की और समय सीमा में पूर्ण करा लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। मौके पर कार्य कर रहे 45 मजदूरों का उपस्थिति पंजिका से मिलान कराया। उन्होंने मजदूरों से कार्य के बाबत जानकारी ली। उन्होंने जिम्मेदारों को मानक के अनुसार जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने की हिदायत दी। अमृत सरोवर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। उन्होंने ब्लॉक में साफ-सफाई, अभिलेखों आदि की भी जांच की। सीडीओ ने बताया कि रूटीन जांच की गई है। बीडीओ चंद्रभूषण यादव, एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र तिवारी, सचिव ओमकार सोनकर, प्रभाकर पाठक, तकनीकी सहायक संजय सिंह, सुहेल, राजेंद्र पाल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें