फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के पिपरपाती के सामने हुई दुर्घटना
विज्ञापन

देवरिया। सड़क हादसे में घायल मजदूर की मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गौरकोठी क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार को सदर कोतवाली के पिपरपाती वार्ड के सामने वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिहार प्रान्त के नवादा जिले का रहने वाला राजकुमार मांझी (40) पत्नी व बच्चों के साथ गौरकोठी स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार को वह काम के सिलसिले में देवरिया आया था। काम निपटाने के बाद वह गौरकोठी जा रहा था, तभी पिपरपाती गांव के सामने सड़क हादसे का शिकार हो गया। लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार को इलाज के दौरान मजदूर राजकुमार की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर ईंट-भट्ठे पर चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चे बदहवास होकर रोने लगे। मृतक का मंगलवार शाम कुशहरी छोटी गंडक नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें