रुद्रपुर। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुद्रपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मदनपुर और खोड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं वहां मौजूद दवाओं की जमीनी हकीकत को देखी और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। वहीं चिकित्सकों सहित 9 स्वास्थ्य कार्मियों के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता ने पीएचसी रुद्रपुर पहुंचे। यहां मौजूद स्वास्थ्य कार्मियों और उपस्थिति रजिस्टर को देखा तो दो चिकित्सक डॉ नरेंद्र कुमार नवीन, डॉ अनुपम, एएनएम सुनीता, फर्मासिस्ट राजू गौतम, वार्डब्वाय साकेत मिश्रा, विकास द्विवेदी, अजय चौहान अनुपस्थित रहे। संवाद