खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल का मामला
भटनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है पीड़ित नर्स, पुलिस जुटी जांच में
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक ने अपनी नर्स के साथ अभद्रता की। नर्स ने विरोध किया तो संचालक ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई के बाद नर्स को अस्पताल से खदेड़ दिया गया। पीड़ित नर्स ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
भटनी थाना क्षेत्र की एक युवती छह सालों से खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले रात में अस्पताल संचालक ने नर्स से अभद्रता शुरू कर दी। नर्स विरोध करने लगी तो संचालक ने नाराजगी उसकी पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि पिटाई के बाद संचालक ने नर्स को अस्पताल से खदेड़ दिया। इसके बाद पीड़ित नर्स ने थाने आकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि नर्स ने डाॅॅक्टर (संचालक) पर अभद्रता करने और मारपीट का आरोप लगाया है। हलके के दरोगा को प्रार्थनापत्र जांच करने के लिए सौंपा हूं। जांच के बाद संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।