फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल बढ़ई की इलाज के दौरान मौत

Sun, 19 May 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
12 मई को गौरीबाजार में ओवरब्रिज के समीप हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सड़क हादसे में घायल बढ़ई की इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह गौरीबाजार कस्बे के बाहर ओवरब्रिज के समीप सड़क हादसे में 12 मई को घायल हो गया था।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के मदैना गांव के रहने वाले रामप्रसाद विश्वकर्मा (56) पुत्र चुन्नी विश्वकर्मा बढ़ई का काम करते थे। 12 मई की शाम को साइकिल से किसी कार्य से वह गौरीबाजार कस्बे की तरफ गए थे। जहां कस्बे के बाहर गौरीबाजार-रुद्रपुर ओवरब्रिज के रुद्रपुर की तरफ एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल काॅलेज देवरिया फिर गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन किसी निजी अस्पताल में भर्ती इलाज करा रहे थे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को रामप्रसाद ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर घर चले आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, मौत के बाद पत्नी कौलवाशी देवी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। रामप्रसाद के चार बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें