फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा समेत 125 गांवों में दो दिन से अंधेरा

Tue, 26 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
पचरुखा विद्युत सब स्टेशन का जला फीडर
विज्ञापन
एकौना में पचरुखा स्थित विद्युत सब स्टेशन में लगा फीडर ब्लॉस्ट कर गया है। जिसकी वजह से सब स्टेशन से जुड़े दोआबा समेत 125 गांव दो दिनों से अंधेरे में हैं। बिजली बिना लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। व्यवस्था ठीक होने की आस लगाए लोग मंगलवार को भी बिजली नहीं आने से बेहाल हो गए। विभाग फीडर को जल्द ही ठीक कराने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


विद्युत सब स्टेशन से दोआबा सहित कछार के 125 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। एक सप्ताह पहले स्टेशन में आई खराबी के कारण भी लोगों को बिजली के बिना परेशान होना पड़ा था। रविवार की रात बिजली की आपूर्ति चालू करते ही फीडर से जोर से आवाज हुई। आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग सहम गए। विद्युत कर्मचारियों के देखते पर फीडर जला हुआ मिला।

दो दिन से बिजली गायब होने पर लोगों की दिक्कते बढ़ गई हैं। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने से दुकानदारों का भी नुकसान हो रहा है। वहीं बिजली से खेतों में पानी चलाने वाले किसानों की सब्जियां सूखने लगी है। ऐसे में किसान पंपिंगसेट चालू कर खेती को बचाने में लग गए है। बाहर गर्म पछुवा हवा और घर में बिना बिजली के रहना लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बिजली नहीं मिलने से लोगों के घरों में पानी की किल्लत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने 24 घंटे में आपूर्ति बहाल नहीं होने पर पचलड़ी चौराहे पर विभाग के खिलाफ धरना देने को कहा। इस संबंध में एसडीओ सत्येंद्र चौहान ने कहा कि फीडर को बनाने के लिए कर्मचारियों को बाहर से बुलाया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें