फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मजदूरी करें या लगाएं विभाग के चक्कर, नहीं मिल रहा हितलाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत्यु अंत्येष्टि, शिशु हितलाभ, शादी अनुदान के लिए भटक रहे श्रमिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्रम विभाग की ओर से निर्माण श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं। मगर समय इन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। लगभग एक हजार श्रमिक आवेदन के उपरांत पिछले सत्र से ही विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। अबतक उन्हें हितलाभ नहीं मिल सका है। अधिकारी कर्मचारी लखनऊ का मामला बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। मृत्यु अंत्येष्टि, शिशु हितलाभ, शादी अनुदान के सर्वाधिक आवेदन लंबित हैं।
श्रम विभाग में 1.68 लाख निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। इनके लिए विभाग की ओर से मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, आवासीय विद्यालय योजना, कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, कन्या विवाह अनुदान योजना, आवास सहायता योजना, शौचालय सहायता योजना, चिकित्सा सुविधा योजना
विज्ञापन

आपदा राहत सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना संचालित की जाती हैं। वित्तीय सत्र 2022-23 व 2023-24 मिलाकर करीब एक हजार श्रमिकों के आवेदन विभागीय स्तर पर लंबित हैं।
-
बोले आवेदक
मृत्यु अंत्येष्टि योजना में मैंने एक साल पूर्व 21 मई को आवेदन किया। तबसे विभाग के चक्कर लगा रही हूं। अभी तक भुगतान लंबित है। - राधिका देवी, रतनपुरा

शिशु हितलाभ योजना में 13 फरवरी को मैंने आवेदन किया था। अबतक लाभ नहीं मिला है। विभाग के अधिकारी कर्मचारी कहते हैं कि लखनऊ से भुगतान लंबित है। हम कुछ नहीं कर सकते। - दीपक चौहान, धवरिया, लार
-
शादी अनुदान योजना में एक साल पहले आवेदन किया था। तभी से विभाग के चक्कर लगा रहा हूं। अबतक भुगतान नहीं हुआ है। बार-बार दौड़ भाग करने से मजदूरी प्रभावित हो रही है। - राजेंद्र, बाजार वार्ड लार
-
मृत्यु अंत्येष्टि योजना में 21 मई को आवेदन की हूं। खाते में भुगतान नहीं पहुंचा है। अधिकारी कर्मचारी कहते हैं कब आपको लाभ मिलेगा, इस बारे में हम कुछ नहीं बता सकते। - अंजुमन आरा, इंदिरा नगर
विज्ञापन


मेरे स्तर से कार्रवाई पूरी कर दी गई है। सत्र 2022-23 व 2023-24 के कुछ श्रमिकों के भुगतान लंबित हैं। भुगतान की कार्रवाई लखनऊ से होनी है। - शशि सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें