फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार सीएचसी में मिले भ्रूण का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट

Wed, 29 Jul 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। सीएचसी के शौचालय मिले भ्रूण को मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने सभी वार्डों और ओटी का निरीक्षण भी किया। दो दिन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसमें कुछ महिलाएं शौचालय में जाते दिख रही हैं। पुलिस अब इन महिलाओं का रजिस्टर से नाम, पता निकाल जांच में जुट गई है। भ्रूण का पता लगने के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट भी कराएगी।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात सीएचसी के महिला शौचालय में करीब छह माह का भ्रूण मिला था। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया था। देर रात अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई मगर भ्रूण किसका है, यह जानकारी नहीं हो सकी।
दूसरे दिन दोपहर में पहुंचे चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने ओटी और महिला वार्ड में जाकर जांच की। महिला प्रसूति कक्ष में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और दाई से पूछताछ भी की। इसके अलावा वार्ड और छत की भी जांच की।
विज्ञापन

लोगों का कहना है की भ्रूण देखने से तत्काल का ही लग रहा था। जिस शौचालय में भ्रूण फेंका था, वहां मरीज और तीमारदारों की भीड़ रहती है। शौचालय के ठीक सामने सीमेंट का बेंच बना है। यहां पर मरीज और तीमारदार बैठते। इसके बावजूद किसी को भनक तक नहीं लग सकी।
चर्चा है कि अवैध रूप से कुछ युवक अस्पताल परिसर में जमे रहते है। मरीजों के मुताबिक दवा भी वितरण करते हैं। अगर इसकी जांच की जाए तो मामला खुल सकता है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। अगर पता नहीं लगता है कि भ्रूण किसका है तो डीएनए टेस्ट करा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें