फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम ने विधि विधान से पूजा कर धान क्रय का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र पर असुविधा होने पर तत्काल दें सूचना : जिलाधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को रुद्रपुर के परसा जंगल स्थित केंद्र में धान क्रय का शुभारंभ किया। इस केंद्र पर खरीद वर्ष 2023-24 के तहत धान बिक्री के लिए आए प्रथम किसान कोइलगढ़हा निवासी उमाशंकर मल्ल का स्वागत डीएम ने माला पहनाकर किया। उन्होंने तौल प्रारंभ होने से पहले विधि विधान से पूजा भी की। केंद्र पर असुविधा हो, तो तत्काल सूचना दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। जनपद में डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान खरीदने के लिए 136 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष सामान्य प्रजाति के धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये निर्धारित किया गया है। कहा कि किसानों की सुविधा के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 9454887185 है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर किसान धान क्रय से जुड़ी किसी भी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर क्रय केंद्र पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र पर क्रय संबंधी सभी अभिलेख, टोकन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। केंद्र पर असुविधा हो, तो तत्काल सूचना दें। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनंद, क्रय केंद्र प्रभारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें