फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस से हाथापाई करने वालों का किया चालान, एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुभाष चौक पर रुद्रपुर सीओ पर कार्रवाई के लिए बैठे थे आमरण अनशन पर-जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 12 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया है केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सुभाष चौक पर तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे नेताओं पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 11 आरोपियों का चालान कर दिया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के बाद उसके नाबालिग भाई की मारपीट के बाद हुई हत्या के मामले में सुभाष चौक पर तीन दिनों से आमरण अनशन चल रहा था। रविवार को पुलिस ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए खत्म करा दिया और टेंट उखाड़ दिया। आमरण अनशन पर बैठे मृतक किशोर की मां, बहन समेत तीन महिलाओं को छोड़ दिया। जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान, भगवान सिंह यादव,मंजीत कुमार, डॉ. रामनाथ चौहान, जयनरायण, दलसिंगार, परमहंश, धर्मेंद्र कुमार,रंजीत,सूरज का चालान पुलिस ने देर रात को शांतिभंग में किया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस ने आमरण अनशन करने वालों पर धारा 144 का उल्लंघन करने और सड़क जाम की कोशिश करने के आरोप में कार्रवाई की है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें