फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने जेल का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम, एसपी ने जेल का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने शनिवार को जेल का औचक निरीक्षण किया। सभी बैरकों की तलाशी कराई। हालांकि जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
दोपहर में डीएम और एसपी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान जेल पहुंचे। डीएम, एसपी ने बैरेक की तलाशी कराने के बाद भोजनालय और अस्पताल पहुंचे। जहां पर बंदियों कैदियों को मिलने वाले भोजन के बारे में जानकारी लिया । डीएम ने मीनू के हिसाब से भोजन देने का निर्देश दिया। महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों को पोषण आहार और पढ़ाई की व्यवस्था भी करने को कहा। अस्पताल में दवाओं के बारे में पता किया और कहा कि किसी भी कैदी व बंदी की तबियत खराब अधिक हो तो उसे जिला अस्पताल भेजें। एसपी ने कहा कि जेल आने वाले मुलाकातों पर विशेष नजर रखी जानी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि न्यायालय में पेशी पर ले जाते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल केके दीक्षित, डिप्टी जेलर वंदना तिवारी, कोतवाल अनुज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अस्पताल में टहलता मिला बंदी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के अस्पताल में एक बंदी को टहलते देखकर उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी, जिस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर डीएम ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए प्रभारी जेल अधीक्षक और चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एक बंदी मौजूद था। जिसके बारे में पता चला कि वह इधर उधर अस्पताल में घूम रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें