फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम-एसपी लगाया गले, पुलिसकर्मियों ने उड़ाए अबीर-गुलाल

Thu, 09 Mar 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस और जिले के थानों में पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा ने जब पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों को गले लगाया तो जमकर अबीर-गुलाल उड़े। चटक रंग में सराबोर सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि होली को सकुशल संपन्न कराने में सभी पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अफसरों का बड़ा योगदान रहा है। एसपी ने कहा कि पुलिस के जवान विभाग की रीढ़ होतेे हैं। इनके दम पर अपराध रोकने में कामयाबी मिलती है। इस दौरान एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम सौरभ सिंह, अरुण कुमार, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, अंशुमन श्रीवास्तव, विनय यादव, देवआनंद, जिलाजित, पंचम लाल, थाना प्रभारी गोपाल पांडेय, राहुल सिंह, नवीन सिंह, कपिलदेव चौधरी, नवीन चौधरी, गोपाल राजभर, सादिक परवेज, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें