फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पकड़ी टैक्सी स्टैंड की वसूली, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने पकड़ी टैक्सी स्टैंड की वसूली, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

लार। नगर के हाइडिल तिराहे पर फर्जी रसीद काटकर टैक्सी चालकों से स्टैंड के नाम पर वसूली की सूचना पर पहुंचे डीएम के निर्देश पर तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके पास से फर्जी टैक्सी स्टैंड की रसीद व अवैध वसूली के रुपये भी मिले हैं। अधिशासी अधिकारी के तहरीर पर पुलिस ने फर्जी तरीके से वाहनों से अवैध वसूली करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से नगर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

लार नगर के पुलिस चौकी के समीप वाहनों से नियम के अनुसार स्टैंड की वसूली की जाती है। बावजूद इसके अलावा नगर के हाइडिल तिराहा व कई अन्य चौक चौराहों पर अवैध वसूली की जाती है। स्टैड शुल्क नहीं देने पर डंडों से चालकों की पिटाई की जाती है। इस बात से नाराज चालकों ने डीएम अमित किशोर को स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली करने की सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अमित किशोर मंगलवार की शाम करीब चार बजे हाइडिल तिराहा पहुंचे। चौराहे पर आने जाने वाले वाहनों से जबरन वसूली करते देख उन्होंने तीन युवकों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। पुलिस ने तीनों को उनके पास से फर्जी स्टैंड रसीद व वाहनों से अवैध वसूली किए रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। डीएम के इस कार्यवाही से हड़कंप मच गई है। टैक्सी चालकों की मानें तो कई अन्य जगहों पर मनमाने तरीके से वसूली की जाती है। विरोध करने पर पिटाई की जाती है। उधर ईओ राजननाथ तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ फर्जी तरीके से अवैध वसूली करने का मुकदमा दर्ज कराया है। ईओ राजनाथ तिवारी ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली कर रहे तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें