फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब पत्रावलियों को देख नाराज हुए डीएम

Fri, 24 Aug 2018 11:41 PM IST
deoria
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। कलेक्ट्रेट कार्यालयों और कोर्ट का निरीक्षण डीएम अमित किशोर ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कार्यालय में बेतरतीब तरीके से रखी गईं पत्रावलियों को देख नाराजगी जाहिर की। रिकॉर्ड रूप में रखे गए कुशीनगर के अभिलेखों को नियमानुसार भिजवाने के निर्देश दिए। कैंपस में साफ-सफाई बेहतर कराने की भी हिदायत दी।  
विज्ञापन

डीएम अचानक दोपहर में एडीएम कोर्ट, उप संचालक चकबंदी कोर्ट, भूति अध्याप्ति अधिकारी कोर्ट, जिला प्रोबेशन कार्यालय, एडीएम कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, आबकारी कार्यालय, इंगलिश दफ्तर, निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किए। कई कार्यालयों में छत और दीवारों में सीलन होने पर साथ में मौजूद पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन डीके चौधरी को एस्टीमेट बनाकर मरम्मत कराने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों का रख-रखाव ठीक नहीं था और कुशीनगर जिले का अभिलेख होने की बात कर्मचारियों ने बताई। डीएम ने कुशीनगर के अभिलेखों को वापस करने के निर्देश दिए। कार्यालय में पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक नहीं था। लिपिकों को इसे सुसज्जित तरीके से रखने के लिए कहे। साथ ही इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पूर्वांचल बैंक के बगल में खाली पड़ी जमीन को पार्किंग बनाने की बात कही। एआईसी कार्यालय में बिजली के लटके तारों को देखकर इसे ठीक करने के लिए कहा। इस दौरान एडीएम सीताराम गुप्त, एसडीएम रामकेश यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव, एक्सईएन आरईएस पीएन राय और पटल सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें