फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Tue, 30 Apr 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधियों को भोजपुरी में लिखी पाती भी सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसुम्हा, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवकली जयराम, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर, श्री अनंत आदर्श इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय पौहरिया, प्राथमिक विद्यालय केवटलिया, प्राथमिक विद्यालय मदनपुर एवं जनता इंटर कॉलेज मदनपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने समस्त मतदान केंद्रों पर शौचालय, स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थल, चार्जिंग पॉइंट, पंखा, प्रकाश व्यवस्था रैंप, फर्नीचर इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि आगामी 1 जून को जनपद में मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर आम का पन्ना, नींबू पानी एवं आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता रहेगी। इसके अतिरिक्त छायादार स्थल एवं बैठने के लिए समुचित कुर्सियों के प्रबंध भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम प्रधान एवं उनके प्रतिनिधियों को भोजपुरी भाषा में लिखी पाती भी सौंपी। साथ ही प्रवासी मतदाताओं को वोट डालने के लिए बुलाने का अनुरोध किया। इस दौरान एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी, सीओ रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें