देवरिया के जिलाधिकारी ने सोमवार को साल के प्रथम कार्य दिवस पर जनता दर्शन के तहत फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वर्ष के दूसरे दिन जनता दर्शन में 71 मामले आए। उनके समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रथम फरियादी रामपुर कारखाना के आंबेडकर वार्ड की भुटेली देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे अभिभूत भुटेली देवी ने डीएम का आभार व्यक्त किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
जनता दर्शन में जिलाधिकारी से लगभग एक दर्जन महिलाओं ने आठ माह से वृद्धावस्था पेंशन खाते में नहीं आने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर तत्काल समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीआरओ रजनीश राय, रमावती देवी, विमला देवी, राबड़ी देवी, किशोरी देवी, फूलमती देवी, शिवराजी देवी, धाना, नेवाजी, सदरून, कुरैशा, नूरजहां, विमला, मोनू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
नव वर्ष मिलन समारोह में दी गई शुभकामनाएं
कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कलेक्ट्रेट के कार्मिकों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नए वर्ष में जन एवं शासन की नीति के अनुरूप जनपदवासियों के हित में बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीआरओ रजनीश राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, बार के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र श्रीवास्तव, प्रीतम मिश्रा, संदीप मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, सतेंद्र सिंह, रामानुज शुक्ला, संजय मिश्रा, राजन शुक्ल, सूर्य नारायण गुप्ता, रामनक्षत्र, रजनीश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद