देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इसमें शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का आह्वान किया।