फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीएसए, तहसीलदार, बीडीओ सहित 11 अधिकारियों के वेतन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए, तहसीलदार, बीडीओ सहित 11 अधिकारियों के वेतन पर रोक
विज्ञापन

आईजीआरएस संदर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में आने पर डीएम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आईजीआरएस पर आने वाली जन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अख्तियार किया है। उन्होंने बीएसए, दो तहसीलदारों व तीन खंड विकास अधिकारियों सहित 11 अधिकारियों के दिसंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त मुख्यमंत्री संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन संदर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, पीजी पोर्टल भारत सरकार एवं संपूर्ण समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण समीक्षा की। इसमें तथ्य सामने आया कि 11 अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का एक, तहसीलदार सलेमपुर, खंड विकास अधिकारी देवरिया का एक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गौरा बरहज का एक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सलेमपुर का दो, एडीओ पंचायत का एक, खंड विकास अधिकारी तरकुलवा का एक, खंड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना का एक, तहसीलदार भाटपार रानी का एक, बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक एवं एडीओ पंचायत का एक संदर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में आ चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इन सभी के दिसंबर माह के वेतन को अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है। डीएम ने समस्त अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जनसुनवाई से जुड़े प्रकरण का निस्तारण संबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ करें। इसमें कोताही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें