फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएम के संभावित कार्यक्रम के लिए डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Fri, 28 Apr 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
DM and SP inspected the venue
विज्ञापन
फोटो समाचार 27 डीईओ 151
विज्ञापन

.......
- बापू इंटर कॉलेज के मैदान में 29 अप्रैल को होगा कार्यक्रम
- नगर नगर निकाय के उम्मीदवारों के पक्ष में वोटरों को सहेजने के लिए आएंगे सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सीएम योगी आदित्य नाथ के संभावित आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर अफसरों ने राज्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद से कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में आगामी 29 अप्रैल को सीएम के संभावित आगमन की खबर मिलते ही जिला के आला अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के साथ डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह एसपी संकल्प शर्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सबसे पहले अफसरों ने सेंट पॉल पब्लिक स्कूल पर बने हेलीपैड का निरीक्षण किया। उसके बाद संभावित कार्यक्रम स्थल बापू इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचे। जहां पहले से बने हेलीपैड की दूरी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के पीछे खाली खेत में हेलीपैड बनाने की बात कही। अफसरों ने राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद रविंद्र कुशवाहा और नगर पंचायत सलेमपुर के भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंह मंटू से कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। अफसरों के निरीक्षण के बाद बापू इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड व जनसभा स्थल पर युद्ध स्तर से कार्य शुरू कर दिया गया। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीएम व एसपी संतुष्ट नजर आए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही है, जिसको लेकर लोगों में उत्सुकता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें