सकरापार गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के सकरापार गांव में बरामदे से एक बाइक चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस बृहस्पतिवार को चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। वहीं क्षेत्र में चोरों के सक्रिय होने व लगातार बाइक चोरी से लोग परेशान हैं।
भटनी के सकरापार गांव निवासी प्रशांत कुमार मिश्र चिकित्सा सेवा जुड़े हैं। वे नगर में क्लीनिक खोल कर इलाज करते हैं। मंगलवार की रात क्लीनिक से आने पर वह बरामदे में बाइक खड़ी कर भोजन करने के बाद सो गए। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बाइक चोरी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर बाइक बरामद कर ली जाएगी।