फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और डीएम ने लिया कोविड अस्पताल में सुविधाओं का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद और डीएम ने लिया कोविड अस्पताल में सुविधाओं का जायजा
विज्ञापन

देवरिया। सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने डीएम आशुतोष निरंजन के साथ जिला अस्पताल के कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। कोविड वार्ड में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से इलाज करा रहे मरीजों से सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। अस्पताल परिसर में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति जानी। कोविड वार्ड की साफ-सफाई को देखा। यहां के कर्मचारियों की सराहना की। कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को हम सभी जरूर जीतेंगे। कोविड के खिलाफ बनाई गई गाइड लाइन दो गज दूरी, मास्क जरूरी और समय-समय पर हाथ धुलने का पालन अगर ठीक से किया गया तो हम सभी कोरोना को बहुत जल्द हरा देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कोरोना को हराने के लिये हर प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोरोना पर विजय प्राप्त करने के लिये प्रयासरत है, जिसका परिणाम अब दिख रहा है। कोरोना के मामले प्रदेश में अब रोज घट रहे हैं। कोरोना के कारण लगे लॉक डाउन में सरकार गरीबों का ख्याल रख रही है। सरकार निशुल्क खाद्यान्न का वितरण करा रही है। अब एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी गरीबों को दी जा रही है। यह सहायता मोची, हाथठेले, लोहार, फल व सब्जी बेचने वाले, फेरी लगाकर सामान बेचने वाले, पल्लेदार सहित गरीब व मजदूरों को दी जा रही है। इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र प्रताप मल्ल, डॉ. प्रवीण निखर, राधेश्याम शुक्ला, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें