फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माध्यमिक विद्यालयी फुुटबाल स्टेट के लिए चुनी गई मंडल की टीम

Sat, 07 Oct 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पथरदेवा कुर्मीपट्टी के संयोजकतत्व में माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मात्र देवरिया व गोरखपुर की टीमों ने ही प्रतिभाग किया। महराजगंज व कुशीनगर की टीमें नदारद रहीं। कुशीनगर की टीम नहीं आने के बावजूद वहां की एक खिलाड़ी रीशु गुप्ता के मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद आयोजकों की ओर से गोरखपुर व देवरिया टीमों के बीच मैच कराया गया। इसमें देवरिया ने गोरखपुर को 5-0 से मात दी। हिना, अर्चना यादव, दिशा, अर्पणा, नेहा ने एक-एक गोल किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर देवरिया से वंदना, हिना, नेहा, विभा, दिशा, रिचा, आंचल, अर्चना, समीरा, वंदना एवं गोरखपुर से आराध्या, अजरा, सलोनी, कसक, नाजिया, निशा, खुशी व कुशीनगर की रीशु गुप्ता का चयन स्टेट प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल की टीम में किया गया।
जनपदीय क्रीड़ा सचिव संजय शाही ने बताया कि 10 से 13 अक्तूबर तक वाराणसी में अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग बालक-बालिका वर्ग की फुटबाल की स्टेट प्रतियोगिता यह टीम हिस्सा लेगी। निर्णायक मंडल में शिवेंद्र तिवारी, रामशरण यादव, जय कुमार राव, श्रीराम शामिल रहे। मौके पर गोरखपुर टीम की आफिशियल शाहीन एवं रीता देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें