रुद्रपुर। पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले की तैयारी व्यवस्था को लेकर शनिवार को डीआईजी और कमिश्नर ने जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के हर कोने का निरीक्षण कर शिव भक्तों की हर सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया। शिवरात्रि के दिन भीड़ के मद्देनजर पहली बार मंदिर में चोंगा से गर्भगृह में जलाभिषेक कराने का निर्णय लिया गया है।
डीआईजी आनंद कुलकर्णी और कमिश्नर अनिल ढिंगरा ने कहा कि शिवरात्रि पर गोरखपुर मंडल में सबसे अधिक भीड़ दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में भीड़ लगती है। इस वजह से हुए व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। डीएम दिव्या मित्तल ने दोनों अधिकारियों को मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के इंतजाम से अवगत कराया। मंदिर में पूर्व की भांति ही प्रवेश कराया जाएगा। गर्भगृह के चोंगा लगा रहेगा, जिससे जलाभिषेक होगा। डीएम ने बताया कि शिव बरात परंपरा के अनुसार ही निकलेगा। शाम को शिव विवाह को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस अवसर पर एसपी विक्रांत वीर, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ अंशमान श्रीवास्तव, एनटी अनिल तिवारी, शिवेन्द्र कौंडिल्य, कोतवाल रतन कुमार पांडेय, ईओ नितेश गौरव, मेला मालिक कादंबरी सिंह आदि मौजूद रहे।