फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले जिला बचत अधिकारी, जवाब तलब

Fri, 26 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिला आयुष समिति की बैठक लेते,
विज्ञापन
डीएम ने जिला बचत कार्यालय व निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला बचत कार्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बचत अधिकारी अनित कुमार अनुपस्थित मिले। डीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। बताया गया कि जनपद में लगभग 1200 एजेंट पंजीकृत हैं, जो विभिन्न बचत योजनाओं के लिए आमजन को प्रोत्साहित करते हैं। डीएम ने पंजीकृत बचत अभिकर्ताओं के कार्यों व उनकी समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपैट के विषय में जानकारी ली। कहा कि ईवीएम का रखरखाव निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को कक्ष में प्रवेश न दिया जाए। शिफ्टवार सुरक्षा कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए। कक्ष के भीतर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का होना आवश्यक है। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी कक्ष का भी निरीक्षण किया और बृहस्पतिवार की फुटेज देखकर सीसीटीवी कैमरे की कार्यप्रणाली को परखा। डीएम ने निर्वाचन कार्यालय में रखे निष्प्रयोज्य सामग्रियों के निस्तारण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें