देवरिया। डीएम की अध्यक्षता में चार नवंबर को शाम पांच बजे एनआईसी सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक होगी। यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण के लिए यह बैठक होगी।
पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए लिखित प्रार्थना पत्र के साथ कार्यालय की आरे से जारी पहचान पत्र की छायाप्रति संलग्न कर तीन प्रतियों में दो नवंबर 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देवरिया में जमा कर दें। ब्यूरो