फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिपं अध्यक्ष, सदस्य, अधिकारियों ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्वच्छता पखवारा अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर की अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में साफ-सफाई की गई। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता आवश्यक है। अपने घर, कार्यालय को साफ-सुथरा रखना चाहिए। कहा कि अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष के नेतृत्व में अपर मुख्य अधिकारी अर्जुन सिंह, जिला पंचायत सदस्य और कर्मचारी एकत्र हुए। सभी ने हाथ में झाड़ू लेकर कार्यालय के अलावा परिसर व पार्क की सफाई की। साथ पौधों के पास भी सफाई कर उनमें पानी डाला गया। इस दौरान अभियंता रणविजय सिंह, प्रशासनिक अधिकारी धनंजय सिंह, सदस्य कमलेश पांडेय, बबीता चौहान, सुभाष यादव, विजय गोंड, अजय कुशवाहा, बंटी यादव, कलक्टर शर्मा, विजय प्रताप सिंह, अनुभागीय मुख्य लिपिक राजेश त्रिपाठी, पवन कुमार वर्मा, अंकित सिंह, उमेश कुमार, मानजीत, अच्छेलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें