चनुकी। लार क्षेत्र से जुड़े एक जिला पंचायत सदस्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।
वीडियो में मौके पर मौजूद कुछ युवक उनसे सवाल-जवाब करते हुए आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो में कुछ युवक यह दावा करते हुए सुने गए कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य को एक महिला के साथ देखा है। वीडियो में घूंघट में एक महिला भी दिख रही है। वीडियो बनाने का विरोध करते हुए जिला पंचायत सदस्य यह कहते हैं कि महिला कोई अन्यनहीं बल्कि उनकी पत्नी है। इस वायरल वीडियो पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। संवाद