फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालों से हारा जिला अस्पताल प्रबंधन

Thu, 14 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ हो रही दलाली नहीं रुक रही है। दलाली करने वाले कोई और नहीं बल्कि वार्ड ब्वॉय और चौकीदार हैं।
विज्ञापन


लाचार जिला अस्पताल प्रशासन ने डीएम को पत्र लिखकर दलाली पर रोक लगवाने की मांग की है।

जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने खुद माना है कि जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वाय और चौकीदार मूल कार्य की बजाय मरीजों से दलाली कर रहे हैैं।

यही नहीं मरीजों को यहां से निजी अस्पतालों में भेजवाया जाता है। इनके साथ कुछ बाहरी लोग भी इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। कई बार चेतावनी के बाद भी इनकी आदत नहीं सुधर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने डीएम से कहा है कि जिला अस्पताल परिसर में ठेले वालों का कब्जा जमा रखा है।
विज्ञापन


यहां ठेले लगने की वजह से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत होती है। सीएमएस का कहना है कि 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के बावजूद जिला अस्पताल में निजी एंबुलेंस का जमावड़ा रहता है।

परिसर के बाहर वाहन खड़ा करने की बजाय परिसर में ही स्टैंड बना रखा है। उन्होंने जिलाधिकारी से निजी एंबुलेंस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें