खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रारबड़ी के बानटोला में झोपड़ी डालकर रास्ता अवरूद्ध करने और निजी भूमि में जबरदस्ती सार्वजनिक रास्ता निकालने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि पड़ोसियों ने आवागमन बाधित करने के बाद पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़िता थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की है।
खुखुंदू क्षेत्र के रारबड़ी के बानटोला निवासी पिंकी यादव का कहना है कि पड़ोसी जबरदस्ती हमारे भूमि में सार्वजनिक रास्ते का निर्माण करा रहे है और मेरे रास्ते पर झोपड़ी रखकर आवागमन रोक दिए है। विरोध करने पर पड़ोसियों ने मारा-पीटा है। इतना ही नहीं दिवार पर आवश्यकता से अधिक टीन शेड डालकर लटका दिया गया है। जिससे खतरा होने का भी डर बना है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।