खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में बिजली बिल जमा करने को लेकर पटीदारों से हुए विवाद में मां और बेटियों की पिटाई होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भिजवाया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी सुनैना देवी से पटीदारों का शनिवार को विवाद हो गया। आरोप है कि बिजली बिल जमा करने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने सुनैना देवी की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंची बेटियां निक्की और तन्नू को भी हमलावरों ने मारापीटा।