खुखुंदू। थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में दिवाली के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष ने दो सगे भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुखुंदू क्षेत्र के करौदी गांव निवासी हरेन्द्र चौहान उम्र 25 दिवाली के दिन अपने दरवाजे पर पटाखा फोड़ रहे थे। उसी दौरान पटाखे से निकली चिंगारी पड़ोसी के दरवाजे पर चली गई। इसी को लेकर गाली-गलौज होते-होते मारपीट शुरू हो गई।
जिसमें पड़ोसियों ने हरेन्द्र चौहान और उनके छोटे भाई जितेन्द्र चौहान उम्र 22 वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी है।
थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।