फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक हटाने को लेकर विवाद, दुकानदार को पीटा

Fri, 21 Nov 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। दुकान के आगे से बाइक हटाने की बात कहने पर मनबढ़ किस्म के कुछ युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। जब विरोध किया तो उसके दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो मनबढ़ भाग निकले। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया उर्फ शामपुर गांव के रहने वाले दानिश शोएब पुत्र अमीर अहमद नवलपुर रोड पर मुर्गा काटने का काम करते हैं। दोपहर बाद करीब तीन बजे बगल के ही गांव के कुछ युवक दानिश के मुर्गे की दुकान के आगे अपनी बाइक लगाए हुए थे, जिस पर दानिश ने दुकानदारी का समय बताते हुए युवकों को बाइक हटाने की बात कही। इस पर वे सभी आग बबूला हो गए और पिटाई कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें