फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सहन की जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मझौली राज नगर पंचायत के टेढ़ी मोहल्ला वार्ड नंबर पांच में बृहस्पतिवार को सहन की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगा। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब 10 वर्ष पूर्व मोहम्मद मुस्लिम ने अपनी जमीन अपने पटीदार शाहिदा खातून को बेच दी थी। लगभग पांच साल पहले शाहिदा खातून ने उस जमीन पर मकान बनवाया और घर के सामने कुछ हिस्सा सहन के रूप में खाली छोड़ दिया था। बुधवार को शाहिदा खातून उसी सहन की जमीन पर निर्माण की तैयारी कर रही थीं, जिसका मोहम्मद मुस्लिम और अन्य पट्टीदारों ने विरोध किया। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार सुबह बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही विवाद उग्र हो गया। सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान एक पक्ष की सलोनी खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनके सिर में गहरी चोट आई है। साजिद अली की पत्नी शबनम को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के शहजादे को आंख के पास चोट लगी है। इसके अलावा शाहिदा खातून और असगरी खातून भी घायल बताई जा रही हैं। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें