फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्रह्मभोज में विवाद, बीच-बचाव पर लाठी-डंडे से हमला

Wed, 16 Jul 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मछैला गांव में सोमवार की शाम आयोजित ब्रह्मभोज में दो लोगों के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर पीट दिया। पुलिस ने एक नामजद व 30 अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुई गांव निवासी धनंजय सिंह सोमवार को मछैला में ब्रह्मभोज में गए थे। वापसी के समय वह शाम करीब 6:30 बजे सीएससी पथरदेवा के पास खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय का आरोप है कि सिधावें (धर्मागत पट्टी) निवासी वेद प्रकाश तिवारी अपने 20-30 साथियों के साथ पहुंचे और साथियों के साथ् लाठी-डंडों और हाॅकी से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। किसी तरह भाग कर उन्होंने जान बचाई। पीड़ित ने तरकुलवा थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें