देवरिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की देवरिया इकाई की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में संगठन के विस्तार के लिए जिले के 16 ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया। साथ ही, ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने पर भी गहन चर्चा की गई। शहर में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल 27 दिसंबर को नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के आवास पर सुबह 10 बजे उनसे मुलाकात करेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदस्य इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। संवादि