फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय ज्ञान परंपरा में भाषा का महत्वपूर्ण स्थान : प्रो विनोद

Sat, 24 Feb 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन


फोटो - गोष्ठी को संबोधित करते मुख्य वक्ता प्रो. विनोद

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। नगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में शनिवार को भारतीय भाषा एवं ज्ञान परंपरा विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता विनोद ने कहा कि भाषाएं ज्ञान परंपरा का भंडारण होती हैं। भाषा ज्ञान की परंपरा है।
कहा कि भारतीय ज्ञान में अध्यात्म से लेकर विज्ञान तक भाषाओं का महत्वपूर्ण स्थान सदैव रहा है। भारतीय ज्ञान परंपरा भारतीय भाषा में जिसमें ज्ञान विज्ञान शामिल हो दी जानी चाहिए। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रोफेसर राजेश कुमार मल्ल ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और भाषाओं का अटूट संबंध है। यह हमें वेद उपनिषद से लेकर विज्ञान तक में देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सतीश चंद्र गौड़ ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया और उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गोष्ठी को डॉ. पवन राय, डॉ. संजय तिवारी, डाॅ. विनय कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें