फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिव्यांगों ने की आरक्षण बढ़ाने की मांग

Mon, 20 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य को सौंपा। ज्ञापन में दिव्यांगों का आरक्षण 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह और जिलाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सौंपे गए ज्ञापन में सामाजिक समानता कानून, दिव्यांगों को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, रोटी-कपड़ा और मकान की सौ फीसदी गारंटी, दिव्यांगजनों की श्रेणी देखते हुए आरक्षण कोटा चार से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किए जाने, पांच हजार मासिक पेंशन दिए जाने, वृद्ध व्यक्तियाें की तरह दिव्यांगों को निशुल्क स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने सहित 10 सूत्रीय मांग की गई है। मौके पर प्रदेश सचिव सतेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार शर्मा, जान मोहम्मद, मुकेश सोनकर, रामजनक, किशन राजभर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें