फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिविर में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिए गए

Fri, 19 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र रामपुर कारखाना में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांग बच्चों के दैनिक कार्य आसान होंगे और उनकी शिक्षा में भी सहयोग मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें