फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रहज रेलवे स्टेशन पर चारों और पसरी है गंदगी, सुध नहीं ले रहे अधिकारी

विज्ञापन
बरहज रेलवे स्टेशन परिसर में फैली गंदगी   संवाद
विज्ञापन
दीवारों पर पान के पीक और प्लेटफाॅर्म पर फैली गंदगियों के कारण यात्रियों को हो रही असुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्टेशन की दीवारों पर पान के पीक और फैली गंदगी के कारण यात्रियों को असुविधा होती है। अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं।
बरहजिया ट्रेन के आवागमन के समय स्टेशन परिसर में यात्रियों की काफी भीड़ होती है। दूर-दराज से आए लोग प्लेटफार्म पर घंटों ट्रेन का इंतजार करते हुए देखे जाते हैं। हालांकि परिसर में बेंच से लगाए जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। जहां मिक्खयां भी मंडराती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर आए वकील यादव, राजेश कुमार आदि का कहना है कि परिसर में नियमित साफ-सफाई नहीं किए जाने से चारों ओर गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। यहां तक कि ट्रेन के इंतजार में लोग बैठने से गुरेज करते हैं। बेंच पर गंदगी के कारण बैठना मुनासिब नहीं है। ब्रिटिश काल में बना बरहज रेलवे स्टेशन व्यापार और यात्रियों की सहूलियत के लिए खोला गया था। स्टेशन से छात्र, व्यापारी, नौकरीपेशा, किसान आदि लोगों की आवाजाही होती है। बरहजिया सवारी गाड़ी रविवार को छोड़ बाकी दिनों में रोजाना दो बार भटनी और दो चक्कर सलेमपुर तक लगाती है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी फैली होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है, तो यात्रियों की सहूलियत के लिए साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें