फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस को धोखे में रखकर कराया हस्ताक्षर

Thu, 01 Sep 2016 10:59 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुराम शर्मा
विज्ञापन

देवरिया। भारत स्कॉउट और गाइड के जिला संगठन कमिश्नर ने डीआईओएस को धोखे में रखकर प्रशिक्षण शिविर स्थल के लिए हस्ताक्षर करा लिया। संबंधित पटल सहायक से सही जानकारी मिलते ही डीआईओएस ने आदेश को रद्द कर दिया।

राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में स्थित स्कॉउट-गाइड भवन के आवंटन को माध्यमिक शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक वर्ष पूर्व निरस्त कर दिया है। प्रकरण उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय में लंबित चल रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद भी भारत स्कॉउट-गाइड के जिला संगठन कमिश्नर जयप्रकाश सैनी ने शिविर के लिए इस स्थल का चयन कर डीआईओएस से हस्ताक्षर करवा लिया। हस्ताक्षर के लिए जो पत्र तैयार किया गया था, उस पर पटल सहायक का हस्ताक्षर खुद जयप्रकाश सैनी ने बना दिया था।

यही नहीं उसने पत्र को डिस्पैच न कराकर मेमो लिखकर जारी कर दिया। इसके कुछ ही समय बाद पटल सहायक ने डीआईओएस को मामले की जानकारी दी। जानकारी होते ही डीआईओएस ने तत्काल उस आदेश को निरस्त करते हुए सभी प्रधानाचार्यों को इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर गोरखपुर और जिला मुख्यायुक्त भारत स्कॉउट-गाइड, देवरिया को पत्र लिखकर जिला संगठन कमिश्नर जयप्रकाश सैनी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें