फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जर्जर नाला पिला रहा गंदा पानी

Fri, 31 Mar 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रोडवेज के सामने पूरब पटरी पर लिकेज जलकल का पाईप।संवाद
विज्ञापन
30 साल पुरानी जर्जर पाइप में लिकेज की वजह से आ रहा दूषित पानी, अब तक 40 लोग हो चुके हैं बीमार
विज्ञापन

शहर के सीसी रोड, गोरखपुर रोड, कसया ढाला समेत छह जगहों पर तीन माह से पाइप में है लीकेज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के करीब एक लाख दस हजार लोगों के घरों में जर्जर पाइप लाइन से दूषित जलापूर्ति की जा रही है। ये आरोप लोगों के हैं। अधिकतर घरों में लोग यही पानी पी रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक अगर लंबे समय तक दूषित पानी पीया जाए तो कई गंभीर रोग हो सकते हैं। हाल ही में दूषित पानी पीने से अधिकतर लोग टायफाइड, खसरा, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अक्तूबर 2022 से अब तक दूषित पानी पीने से करीब 40 लोग बीमार पड़ चुके हैं।
नगर पालिका के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 25 हजार पांच सौ परिवारों को जलकल का कनेक्शन दिया गया है। इसके अलावा करीब तीन हजार ऐसे परिवार हैं, जो अन्य संसाधनों से पानी का उपयोग करते हैं। जलापूर्ति के लिए शहर में दस पानी की टंकी पाइप लाइन के जरिए घरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। पाइप लाइन करीब 30 साल पुरानी और जर्जर हो चुकी है। इससे लिकेज होने की वजह से कई मोहल्लों में दूषित पानी आ रहा है। सुबह और शाम जलापूर्ति शुरू होने पर आधे घंटे तक पुराना मोहल्ला रौनियारी गली, बजाजी रोड, लकड़ी हट्टा, अबूबकर नगर, रामनाथ देवरिया, सीसी रोड, रामगुलाम टोला आदि जगहों पर गंदा पानी पहुंचता है। इन मोहल्लों में रहने वाले लोगों को साफ पानी आने का इंतजार करना पड़ता है। इसी तरह साकेत नगर, खरजरवा, भुजौली कालोनी, देवरिया खास, उमानगर, देवरही टोला, चकियवां, नाथनगर मोहल्ले में पाइप लिकेज के कारण दूषित पानी घरों में पहुंच जा रहा है। इन मोहल्लों में भी बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। इसमें अधिकतर लोगों के खराब पानी पीने की वजह से सेहत पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
इन मोहल्लों में अभी पेयजल आपूर्ति नहीं
देवरिया नगर पालिका परिषद 25 वार्डों में था। 23 गांव शामिल किए जाने के बाद इसका दायरा 33 वार्ड का हो गया है। जलकल से पेयजल आपूर्ति कई विस्तारित मोहल्लों में नहीं है। शहर के मंगलम्पुरम गायत्रीपुरम, आदर्श नगर, कृष्णा कॉलोनी पूर्वी, उमा नगर पश्चिमी, रामगुलाम टोला विस्तारित क्षेत्र, खरजरवा नई बस्ती, अलीनगर नई बस्ती, गरूणपार पूर्वी में जलापूर्ति नहीं है।

लिकेज की मरम्मत में फंसा एनओसी का पेंच
दूसरे विभाग की सड़कों के नीचे पेयजल पाइप लिकेज में एनओसी का पेच फंस रहा है। शहर के सीसी रोड स्थित परशुराम चौक के उत्तर, देना बैंक के सामने, पेट्रोल पंप के पास दो जगह, बस स्टेशन के सामने पूर्वी पटरी पर, कसया ढाला पर तीन माह से पाइप में लिकेज है। नगर पालिका की ओर एनओसी के लिए अब तक चार बार पत्र भेजा गया है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है।
-
आए दिन हो रही लिकेज
शहर में तीन महीने के दौरान फोरलेन से लगायत गली, मोहल्लों में जलकल की पाइप फटने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अक्तूबर माह में महिला थाने के पास, शहीद गेट, एसपी ऑफिस के पास पाइप लाइन फट गई थी। अभी कुछ दिन पहले कोतवाली चौराहे पर जलकल की पाइप फट गई थी। ठीक होने के बाद सड़क जैसे-तैसे छोड़ दी गई। शहर के साकेत नगर में पाइप लाइन फटने के कारण टूटी सड़क जस की तस पड़ी है। शिव मंदिर के पास दो जगहों पर पाइप लाइन फटने के कारण सड़क के बीच में ही गड्ढा हो गया है।

दूषित जल पीने से नुकसान
सीएमएस डाॅ. एचके मिश्र ने बताया कि लंबे समय तक दूषित जल पीने से लिवर, गुर्दा खराब हो सकता है। वहीं पेट से संबंधित अन्य बीमारी हो सकती हैं। व्यक्ति को उल्टी, दस्त आदि परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। गंदा पानी व्यक्ति के दिमाग पर नकारात्मक असर भी डालता है।
-
बोले नगरवासी
रेलवे स्टेशन रोड की ओर बीच-बीच में अक्सर जलकल का पानी दूषित आता है। शिकायत करने पर समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हो पाता है। जलकर देने के बावजूद हम लोग आरओ का पानी खरीदकर पीते हैं। - राजू अग्रवाल, स्टेशन रोड

तीन साल पहले मोहल्ले में अमृत योजना के तहत पेयजल पाइप लाइन का विस्तार हुआ, लेकिन घरों को कनेक्शन नहीं दिया गया। लगभग 50 परिवार जलकल की पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं।
- रवि पांडेय, मंगलमपूरम फेज एक
-
वर्जन
नगर पालिका की ओर से एनओसी के लिए आए पत्र की फिलहाल मुझे जानकारी नहीं है। मैं संबंधित जेई से बात करुंगा। पाइप लिकेज की जल्द मरम्मत होने से हमारी सड़कें भी सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन

- राजेश कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
-
एक माह तक अभियान चलाकर शहर में जहां कहीं भी लिकेज की समस्या है उसे दुरुस्त किया जाएगा। छह जगहों पर लिकेज मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी के एनओसी के बिना रुका हुआ है। तीन बार रिमाइंडर देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया है। पीएन मिश्र, एई जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें