फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया नगर पालिका सहित छह निकायों की कमान महिलाओं के हाथ

Fri, 31 Mar 2023 05:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना आ गई है। इसका प्रकाशन लखनऊ से होना है। अभी वार्डों का आरक्षण नहीं आया है।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना बृहस्पतिवार को शासन ने जारी कर दी है। देवरिया नगर पालिका की कमान एक बार फिार महिला के हाथ में होगी। इसके अलावा पांच निकायों के अध्यक्ष की कुर्सी महिलाओं के लिए सुरक्षित की गई है। आरक्षण घोषित होने के बाद अब दावेदार भी तैयारी में जुट जाएंगे। जबकि दूसरी तरफ सीट आरक्षण में चली जाने के कारण कुछ दावेदारों निराश हुए हैं, क्योंकि वह बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन


निकाय - आरक्षण वर्ग
नगर पालिका परिषद देवरिया - महिला
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज - अनारक्षित
नगर पंचायत बैतालपुर - अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत भलुअनी - अनुसूचित जाति
नगर पंचायत हेतिमपुर - पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत पथरदेवा - अनारक्षित
नगर पंचायत मझौलीराज - अनारक्षित
नगर पंचायत बरियारपुर - पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत गौरीबाजार - अनारक्षित
नगर पंचायत लार - पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत मदनपुर - महिला
नगर पंचायत तरकुलवा - पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत सलेमपुर - अनारक्षित
नगर पंचायत रूद्रपुर - महिला
नगर पंचायत भटनी - अनारक्षित
नगर पंचायत रामपुर कारखाना - पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत भाटपाररानी - अनारक्षित

अब 262 वार्डों के आरक्षण का इंतजार
अध्यक्ष पद के आरक्षण के साथ ही अब चुनावी तैयारी में जुटे लोगों केेे जिले के सभी निकायों के 262 वार्डों के आरक्षण का इंतजार है। प्रबल संभावना है कि इसी सप्ताह आरक्षण घोषित हो जाएगा। इसे लेकर सभासद बनने का सपना संजोए दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना आ गई है। इसका प्रकाशन लखनऊ से होना है। अभी वार्डों का आरक्षण नहीं आया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें