फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया

Fri, 19 Aug 2016 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कांग्रेस नेता का पुतला जलाकर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर/एकौना। कांग्रेस नेता, एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से भारत अधिकृत कश्मीर शब्द का इस्तेमाल करने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरायनपुर और पचलड़ी चौराहे पर कांग्रेस नेता का पुतला जलाकर विरोध जताया। उन्होंने कांग्रेस नेता के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस नेता के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेता अंतर्यामी सिंह ने कहा कि देश का अंग कश्मीर को कांग्रेस नेता ने ‘भारत अधिकृत कश्मीर’ बोला है।

इस बात से उनकी देश विरोधी मानसिकता साफ झलक रही है। इससे पहले भी भारत पाकिस्तान में सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता कई बार पाक नेताओं की तरह भाषा बोल चुके हैं। कांग्रेस नेता के खिलाफ देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला जलाने वालों में रामजतन पुजारी, सीपी सिंह, अनिल गुप्ता, शशिप्रकाश राव, अनिरूद्ध चौधरी, अब्दुला खां, रामसकल निषाद, दिनेश पांडेय, धनवंत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें