फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीआईजी ने की समीक्षा, सख्त निगरानी के निर्देश

विज्ञापन
गश्त करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र एस चन्नप्पा मंगलवार को पुलिस लाइन देवरिया स्थित सभागार में अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्रवाई, मिशन शक्ति फेज-5 एवं आई-जीओटी कर्मयोगी कार्यक्रम की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीआईजी ने जनपद में अपराध की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की प्रगति का गहन आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतत निगरानी, प्रभावी पुलिसिंग और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला संबंधित मामलों में त्वरित, संवेदनशील और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। साथ ही, जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

आई-जीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के तहत पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर भी चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे कार्यकुशलता और सेवा गुणवत्ता में सुधार होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी संजय रेड्डी, मनोज कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें