फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्धेश्वर नाथ मंदिर: महाशिवरात्रि मेले के पहले पहुंचे डीआईजी- कमिश्नर,लिया जायजा- पहली बार बदलेगी ये व्यवस्था

Sat, 22 Feb 2025 05:55 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

डीआईजी आनन्द कुलकर्णी और कमिश्नर अनिल ढिंगरा ने कहा कि शिवरात्रि पर गोरखपुर मंडल में सबसे अधिक भीड़ दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर भीड़ लगती है। जिसको देखते हुए हर व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। डीएम दिव्या मित्तल ने दोनों अधिकारियों को मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के इंतजाम से भौतिक अवगत कराया।
विज्ञापन
मंदिर का निरीक्षण करते कमिश्नर और डीआईजी के संग डीएम देवरिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले की तैयारी व्यवस्था को लेकर शनिवार को डीआईजी और कमिश्नर ने जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के हर कोने का निरीक्षण कर शिव भक्तों को हर सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया। मंदिर पर पहली बार सिर्फ शिवरात्रि के दिन भीड़ को देखते हुए चोंगा से गर्भगृह में प्रशासन ने जलाभिषेक कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

डीआईजी आनन्द कुलकर्णी और कमिश्नर अनिल ढिंगरा ने कहा कि शिवरात्रि पर गोरखपुर मंडल में सबसे अधिक भीड़ दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर भीड़ लगती है। जिसको देखते हुए हर व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। डीएम दिव्या मित्तल ने दोनों अधिकारियों को मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के इंतजाम से भौतिक अवगत कराया।

मंदिर में पूर्व की भांति ही प्रवेश कराया जाएगा। गर्भगृह के चोंगा लगा रहेगा, जिससे जलाभिषेक होगा। डीएम ने बताया कि शिव बरात परंपरा के अनुसार ही निकलेगा। शाम को शिव विवाह को देखते हुए तैयारी मंदिर प्रशासन ने पूर्ण किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी विक्रांत वीर,एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम हरिशंकर लाल,सीओ अंशमान श्रीवास्तव, एनटी अनिल तिवारी, शिवेन्द्र कौंडिल्य,कोतवाल रतन कुमार पांडेय, ईओ नितेश गौरव, मेला मालिक कादम्बरी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें