फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाराणसी रूट पर ट्रेनों के निरस्त होने से बढ़ीं मुश्किलें

Thu, 27 Feb 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ में स्नान को लेकर बुधवार को रेलवे ने इस रूट की करीब दस ट्रेनों को निरस्त कर दिया। ट्रेनों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी से यात्री प्लेटफाॅर्म पर परेशान रहे। वहीं वाराणसी रूट व्यस्त होने के वजह से प्रयागराज रिंग रेल स्पेशल 27 घंटे तो अन्य ट्रेनें छह से सात घंटे की देरी से आई। प्रयागराज में अंतिम दिन महाकुंभ में संगम तट पर पुण्य की डुबकी लगाने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गए हैं। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बुधवार को देवरिया व भटनी रूट की करीब दस महत्वपूर्ण ट्रेनें लिच्छवी एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। कई ट्रेनों के निरस्त होने से नौकरी व अन्य जरूरी कार्यों से जाने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दस ट्रेनों के निरस्त के बावजूद वाराणसी रूट की ट्रेनें प्रयागराज रिंग रेल 27 घंटे, प्रयागराज-गोरखपुर मेला स्पेशल छह घंटे, झूसी-गोरखपुर चार घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस चार घंटे, वाराणसी-गोरखपुर महाकुंभ स्पेशल दो घंटे, झूसी -गोरखपुर तीन घंटे, झूसी-गोरखपुर अतिरिक्त मेला स्पेशल पांच घंटे, रामबाग रिंग रेल पांच घंटे, जम्मू तवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर -सहरसा गरीब रथ दो घंटे विलंब से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। देवरिया सदर के अधीक्षक संदीप भटनागर एवं भटनी जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि महाकुंभ के चलते ट्रेनों को निरस्त किया गया है। दो -तीन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। इसके बाद यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें