रामपुर कारखाना। पेट्रोल पंप पर खड़े तीन ट्रक से चोरों ने एक हजार लीटर डीजल चुरा लिया। पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। डुमरी निवासी रमाशंकर जायसवाल का पेट्रोल पंप रामपुर कारखाना थाने से सिर्फ दो साै मीटर दूरी पर है। रमाशंकर का आरोप है कि बुधवार को तड़के करीब तीन बजे जाइलो गाड़ी से चार लोग आए। उन्होंने अपना वाहन संस्कृत पाठशाला के सामने लगा दिया। चारों ने तीन ट्रक से करीब एक हजार लीटर डीजल गैलन में निकाल लिया। चौथे ट्रक की टंकी का लाॅक तोड़ने के दौरान चालक जग गया। गैलन लेकर खड़े लोगों को देख उसने शोर मचाया। चारों भाग गए। इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने कहा कि डीजल चोरी की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद